{"_id":"675dd13f685a3403f50e3104","slug":"students-of-council-school-displayed-their-talent-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-138203-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर के खाकरोबान स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह और स्थानीय पार्षद मंसूर बदर ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही खेलों का महत्व समझाया। नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को अंधकार से रोशनी की ओर ले जाती है, जबकि खेलों ने मनुष्य का शारीरिक, मानसिक विकास होता है। मंसूर बदर ने 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी डी गुरेश का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि खेलों में करिअर की अपार संभावनाएं हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। अनेक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नैयर बदर, शिक्षा मित्र मुशर्रत, कौसर जमीर, आंगनबाड़ी शाहजहां, शबीना, सुरेखा, अल्पना सैनी, संदीपा आदि मौजूद रही।