{"_id":"6612f3988a88b2d6300b3484","slug":"student-shot-dead-body-found-near-highway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-121517-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छात्र की गोली मारकर हत्या, हाईवे के नजदीक मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छात्र की गोली मारकर हत्या, हाईवे के नजदीक मिला शव
Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
नकुड/सहारनपुर। गांव सहसपुर जट निवासी कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। शव क्षेत्र में ही निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। एक गोली उसके सीने में और दूसरी कंधे पर लगी। शनिवार की रात छात्र के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। इसके बाद से वह लापता हो गया था। एसपी देहात व पुलिस टीम ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी आदित्य (18) पुत्र जोगेंद्र कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे आदित्य के मोबाइल फोन पर कॉल आई। नौ बजे आदित्य घर से चला गया, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने रात भर आदित्य की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।
रविवार की सुबह ग्रामीणाें ने क्षेत्र में ही निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे के पास आदित्य का शव पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसपी देहात सागर जैन व सीओ एसएन वैभव पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने परिजनों से घटना के संंबंध में जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जाहिर किया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मृतक के दोस्त भी अपने घरों से फरार हो गए। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस आदित्य की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। आदित्य को रात में किसने फोन किया था, इसका पता लगाया जा रहा है। कॉल करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा होगा। वहीं, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रुपयों के लेनदेन, पुरानी रंजिश, प्रेम-प्रसंग सहित कई बिंदु पर जांच की जा रही है।
बड़ा भाई कर रहा बीटेक, पिता हैं किसान
आदित्य का बड़ा भाई संजीव बीटेक कर रहा है। उसके पिता किसान हैं। आदित्य की मौत से ग्रामीण भी गमजदा है। बताया जाता है कि आदित्य पढ़ाई में बेहद होशियार था। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।