{"_id":"5a4537724f1c1bb34a8b8f79","slug":"student-gets-beat-up-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में की छात्र की पिटाई तो हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में की छात्र की पिटाई तो हो गया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में परीक्षा के दौरान दलित छात्र की पिटाई किए जाने की घटना से आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने कालेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने कॉलेज प्रशासन से आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने चुन्हैटी चौकी कालेज के तीन आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। लोगों ने कालेज प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया, जबकि कालेज प्रशासन ने दो छात्रों को कालेज से निलंबित कर दिया है।
ग्राम नल्हेड़ा गुर्जर के जनता इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को दलित छात्र विशाल जब कालेज गेट पर पंहुचा तो कुछ छात्रों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में छात्रों ने विशाल की के साथ मारपीट कर दी। विशाल ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
गांव में घटना की सूचना मिलते ही दलित समाज के दर्जनों लोग कॉलेज पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उस समय कॉलेज में छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। दलित समाज के लोगों के आक्रामक तेवर देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्र परीक्षा छोड़ भाग खड़े हुए।
कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद लोग चुन्हैटी चौकी पर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। विशाल के मामा सुरजीत सिंह ने कालेज के तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट किए जाने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
घटना की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी एसके राणा पुलिस बल के साथ कालेज पंहुचे और कालेज प्रशासन से घटना की जानकारी ली। उधर, प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में कालेज प्रशासन ने दो छात्रों को निलंबित कर दिया है।
जिसमें कक्षा नौ का छात्र आकाश कुमार व कक्षा दस का छात्र विशाल कुमार है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में किसी प्रकार की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
हंगामा कर रहे लोगों को कालेज प्रशासन समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि लोगों ने कालेज के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस मामले में कालेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने तहरीर दी है। जिसमें 13 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।