फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   struggle against imposing gate, 14 injured

गेट लगाने के विरोध में संघर्ष, 14 घायल 

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
 struggle against imposing gate, 14 injured
संघर्ष में घायल लोग सीएचसी में उपचार कराते हुए। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के देवबंद के राज्जुपुर गांव में शुक्रवार को गेट लगाने के विरोध में संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से दो पक्षों की दो महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 

राज्जुपुर में कलीम, नईम व अकरम पक्ष शुक्रवार को अपने घर गली में रास्ते पर दरवाजा लगा रहा था। इसी दौरान सामने रहने वाले खलील पक्ष ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इसमें एक पक्ष के खलील की पत्नी फरजाना, जमील की पत्नी नफीसा, आदिल, इजराइल, खलील अहमद, फाजिल, नाजिम, आबिद और दानिश जबकि दूसरे पक्ष के नईम, बिलावल, शादाब, ताजिम व शमीम गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मारपीट में घायल लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से कई गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल नईम ने बताया कि गेट लगाने को लेकर दो माह पूर्व विवाद हो गया था। इसे लेकर अदालत में वाद दायर किया हुआ है। कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक पक्ष रास्ते में गेट लगा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। घायल पक्ष अभी सीएचसी में उपचार करा रहा है। इसलिए तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed