{"_id":"5d2785368ebc3e6c9619ffac","slug":"strictness-of-four-days-then-on-the-old-side-the-petrol-pump-personnel-saharanpur-news-mrt4327163102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की सख्ती, फिर पुराने ढर्रे पर पेट्रोल पंप कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन की सख्ती, फिर पुराने ढर्रे पर पेट्रोल पंप कर्मी
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन में पेट्रोल डालते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस ने कुछ दिन सख्ती दिखाई तो असर नजर आया। पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देना बंद कर दिया था और लोगों ने भी हेलमेट को मजबूरी मानकर पहनना शुरू कर दिया था, लेकिन जैसे ही पुलिस कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में व्यस्त हुई लोग फिर पुराने ढर्रे पर आ गए। हेलमेट को घर पर ही रख दिया।
सहारनपुर के लोग सख्ती की भाषा ही समझ पा रहे हैं। हेलमेट के लिए पुलिस ने कुछ दिन सख्ती दिखाई तो अधिकांश दुपहिया वाहन चालक सड़क पर हेलमेट में नजर आने लगे। पेट्रोल पंपों को सख्त हिदायत दी गई तो पेट्रोल पंप संचालकों ने भी बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देना बंद कर दिया, लेकिन यह व्यवस्था कुछ दिन तक ही चल सकी। पुलिस को लगा कि अब लोगों को हेलमेट पहनने की आदत हो जाएगी। अपनी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक होंगे।
पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में व्यस्त हो गई तो फिर से व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई। मजबूरी में हेलमेट पहनने वाले लोगों ने हेलमेट एक ओर उठाकर रख दिए। सड़कों पर बिना हेलमेट के ही लोग नजर आने हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी बिना हेलमेट वालों को तेल देना बंद करना तो दूर टोकना भी छोड़ दिया। धड़ल्ले से बिना हेलमेट वालों को तेल दिया जा रहा है। सब कुछ फिर से पहले जैसा हो गया। एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता का कहना है कि पुलिस प्रयास कर रही है, सख्ती भी की है। कोई भी व्यस्तता रहे, लेकिन नियमों का पालन कराया जाता रहेगा। यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों को फिर से निर्देश जारी किए जाएंगे।