{"_id":"574b334f4f1c1b62291090bf","slug":"storm-sullen-trees-many-villages-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उखड़े पेड़, कई गांवों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उखड़े पेड़, कई गांवों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Houses stand in fall couple
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर क्षेत्र में शनिवार की रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, बारिश से पूर्व चली आंधी से खेतों में पेड़ जमीन से उखड़ गए जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
नगर एवं देहात क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 11.30 बजे तक जोरदार बारिश होती रही। आंधी से कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत तारों पर गिर गए जिससे देहात के दर्जनों गांवों की बत्ती शनिवार की रात से गुल है। बारिश के साथ पड़े ओलों को लोग एकत्र करते नजर आए।
किसानों की माने तो इन दिनों की बारिश गन्ना, ज्वार व मक्का आदि फसलों के लिए लाभदायक है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में रविवार को बारिश 8 एमएम जबकि अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्यिसय रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
प्रयोगशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि विगत दिनों अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर था। उधर, बड़गांव में आंधी और बारिश से अंबेहटा चांद गांव में शनिवार की देर शाम सुधीर पुत्र नाथी एक कच्चा मकान गिर गया।
गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब कर खराब होने से पीड़ित परिवार के सामने पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वह परिवार सहित दूसरे मकान में सो रहा था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने अपने पास से उसके बच्चों को खाने पीने के लिए सामग्री दी।