फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stones were pelted in village, glasses of two vehicles were broken, five people injured with BJP leader

Saharanpur: साइड लगने पर जमकर पथराव, भाजपा नेता सहित पांच लोग घायल, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

Fri, 16 Feb 2024 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में साइड लगने पर जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं, पथराव में भाजपा नेता समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Stones were pelted in village, glasses of two vehicles were broken, five people injured with BJP leader
सहारनपुर के एक गांव में पथराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरमाजरा में भाजपा के कार्यक्रम चलो गांव की ओर में शामिल होकर वापस लौट रहे भाजपा नेता की गाड़ी से साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। वहीं, बीच-बचाव करा रहे भाजपा नेता मनीष चौहान सहित दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए, जबकि दो वाहनों के शीशें टूट गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में लड़ रहे ग्रामीणों को दौड़ा दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरमाजरा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान खालिद चौधरी के यहां भाजपा का कार्यक्रम था। इसमें एमएलसी वीरेंद्र चौधरी के पुत्र शामली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान शामिल हुए थे। दोपहर बाद वह वापस लौट रहे थे तो एक गाड़ी से रास्ते में रखा स्टूल टूट गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और थोड़ी देर में पथराव शुरू हो गया। वहीं, बीच-बचाव कराते समय मनीष चौहान भी घायल हो गए। उनके अलावा एक पक्ष के रानी (40) पत्नी आलीशान, अभी (41) पुत्र केशु निवासी पीरमाजरा एवं दूसरे पक्ष के गांव सांगाखेड़ा निवासी जुबेर (19) पुत्र हाकम अली, तंजीम (24) पुत्री इकराम घायल हो गए। दो गाड़ियों के शीशे भी पथराव में टूट गए। पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर पथराव करने वालों को दौड़ा दिया। घायलों में मनीष चौहान को छोड़कर बाकी सभी को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही सरकार

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दो पक्षों में पथराव हुआ है। इसमें कोई गंभीर घायल नहीं है। मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed