{"_id":"60f46e538ebc3e79bb473bd3","slug":"stolen-pots-from-khaki-uniformed-nursery-saharanpur-news-mrt547993969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! खाकी वर्दी में पौधा चोरी करते सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ व्यक्ति, एक महीने से लगातार हो रही वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! खाकी वर्दी में पौधा चोरी करते सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ व्यक्ति, एक महीने से लगातार हो रही वारदात
Mon, 19 Jul 2021 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:13 PM IST
सार
खाकी वर्दी में एक व्यक्ति नर्सरी से पौधा चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यहां लगातार एक महीने से चोरी की वारदात हो रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दिल्ली रोड स्थित एक नर्सरी से खाकी वर्दीधारी व्यक्ति गमले चोरी कर रहा है। कई दिनों से लगातार नर्सरी से गमले चोरी हो चुके हैं। सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर आरोपी की तस्वीर कैद हुई, जिसमें खाकी वर्दीधारी व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आ रहा है। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार में की गई है। आरोपी के पुलिसकर्मी होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर अखिल जैन की नर्सरी है। उनकी नर्सरी से कई दिनों से गमले चोरी हो रहे हैं। कई बार पौधे भी चोरी किए गए। करीब एक माह से इसी तरह घटना हो रही है। अब अखिल जैन ने नर्सरी में सीसीटीवी लगवाया, जिसमें शनिवार की रात एक खाकी वर्दीधारी व्यक्ति गमले चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
अखिल जैन ने बताया कि रात आठ बजे करीब की घटना है। उस समय तक नर्सरी के गेट खुले रहते हैं। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार पुलिस से भी की गई है। आरोपी के पुलिसकर्मी होने की आशंका जताई है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन