{"_id":"604fb07d8ebc3e8d1772276e","slug":"state-women-s-commission-vice-chair-will-come-on-march-17-saharanpur-news-mrt530125359","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मार्च को आएंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मार्च को आएंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह का जिले का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। वे 17 मार्च को विकास खंड सरसावा एवं 18 मार्च को गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में मिशन शक्ति महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित समस्याएं सुनेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि महिला आयोग की उपाध्यक्ष मिशन शक्ति, महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि वे अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति की पीड़िताओं को आर्थिक सहायता, चिकित्सा विभाग की योजनाओं से महिलाओं को प्राप्त सुविधाओं की समीक्षा और ग्रामीण आर्थिक विकास और नियोजन में महिलाओं की भागीदारी आदि की जानकारी हासिल करेंगी।
सभी देयक कोषागार में प्रस्तुत करें
सहारनपुर। मुख्य कोषाधिकारी सत्येंद्र सागर ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी देयक 25 मार्च से पूर्व कोषागार में निस्तारण के लिए प्रस्तुत कर दें। ऐसा नहीं होने पर सभी जिम्मेदारी संबंधित आहरण वितरण अधिकारी की होगी।