फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: State Secretary of BKU, Ch. Charan Singh passed away

यूपी : भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी चरण सिंह का निधन, शहर में दौड़ी शोक की लहर

Fri, 08 Apr 2022 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2022 10:45 AM IST
सार

भाकियू के प्रदेश सचिव का देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनते ही सहारनपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Saharanpur News: State Secretary of BKU, Ch. Charan Singh passed away
चौ चरण सिंह का फाइल फोटो और गमजदा भाकियू नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के 15 साल तक जिलाध्यक्ष रहे प्रदेश सचिव चौ. चरण सिंह (86) का बीमारी के चलते उपचार के दौरान देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन


उनके निधन की सूचना पर यूनियन कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। करीब चालीस साल पहले यूनियन का झंडा उठाने वाले चौ. चरण सिंह अपने अंतिम समय तक भाकियू से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। किसान आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहारनपुर जिले में उन्हें भाकियू का बड़ा स्तंभ माना जाता था।
विज्ञापन


गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव अल्लीवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे चौ. नरेशपाल ने दी। इससे पहले यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने उनके पार्थिव शरीर को यूनियन का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव

चौ. राकेश ने कहा कि चौ. चरण सिंह की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने जीवन भर किसान हितों के लिए संघर्ष किया है। उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष चौ. विनय कुमार, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम, मुजतबा मलिक, चौ राज सिंह साध, सचिन बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, थानाध्यक्ष फतेहपुर सतेंद्र नागर, बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed