फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State level swimming pool being prepared in the stadium with four crore rupees

Saharanpur News: स्टेडियम में चार करोड़ रुपये से तैयार हो रहा राज्य स्तर का स्वीमिंग पूल

Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
State level swimming pool being prepared in the stadium with four crore rupees
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तर का स्वीमिंग पूल तैयार किया जा रहा है। स्वीमिंग पूल को तैयार करने में करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कार्यदायी संस्था को स्वीमिंग पूल तैयार करने के लिए चार महीने का समय दिया गया है। यानी यह सितंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में करीब 20 कराेड़ रुपये की खेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें बड़ी परियोजनाओं में स्वीमिंग पूल भी शामिल है। हालांकि स्टेडियम में स्वीमिंग पूल पहले से है, लेकिन वह पुराना और छोटा होने के कारण उसमें प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा सकती थीं। केवल प्रशिक्षण के लिए इसका इस्तेमाल होता था, लेकिन लंबे समय से प्रशिक्षक नहीं होने के कारण उक्त स्वीमिंग पूल भी बंद पड़ा था। कई साल से गर्मियों के दिनों में शौकिया लोग या खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करते थे। स्मार्ट सिटी योजना में जो स्वीमिंग पूल तैयार किया जा रहा है, उसमें राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाएं भी रहेंगी
स्वीमिंग पूल के साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय आदि भी रहेंगे। इनमें लड़कों के लिए अलग और लड़कियों के लिए अलग व्यवस्था होगी। हालांकि चेंजिंग रूम और शौचालय आदि पहले भी थे, लेकिन वह पुराने और जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्वीमिंग पूल बनेंगे
स्टेडियम में पहले दो स्वीमिंग पूल थे। इनमें एक बड़ों के लिए और एक छोटों के लिए था, जिसकी गहराई कम थी। जो नए स्वीमिंग पूल बन रहे हैं वह भी दो ही बनेंगे, लेकिन उनको आधुनिक रूप से तैयार किया जाएगा। दोनों पर काम शुरू हो चुका है।

डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में तैयार हो रहे स्वीमिंग पूल में राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। स्वीमिंग पूल पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च आएगा। कार्यदायी संस्था को स्वीमिंग पूल और चेंजिंग रूम आदि तैयार करने के लिए चार महीने का समय दिया गया है।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed