फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spraying and fogging of antilarva to control communicable diseases

संचारी रोगों पर नियंत्रण को एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Spraying and fogging of antilarva to control communicable diseases
शहर में फोगिंग करती निगम का वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को मलिन बस्तियों, बाहरी कॉलोनियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव और शाम के समय फॉगिंग कराई गई। इसके लिए नगर निगम ने 200 से अधिक हैंड स्प्रे मशीन, पांच बड़ी मशीन और कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मच्छरों के खात्मे के लिए अभियान लगातार चल रहा है। बृहस्पतिवार को अभियान में तेजी लाई गई। एंटीलार्वा के छिड़काव के लिए दो बड़ी गाड़ियां लगाई गई हैं, जिन्होंने पाइप से स्प्रे किया है। इनके अलावा रोस्टर के अनुसार वार्डों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों जैसे हसनपुर कदीम, 100 फुटा रोड, नवादा रोड, नंदपुरी, प्रकाशलोक कॉलोनी, राम विहार कॉलोनी, पुराना कलसिया रोड, देवली और मानकमऊ में विशेष रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां विशेष रूप से एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि एंटीलार्वा का छिड़काव के लिए बृहस्पतिवार को पूरे शहर में 200 से अधिक हैंड स्प्रे मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही पांच बड़ी मशीनों से भी स्प्रे कराया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई निरीक्षक अमित तोमर को साथ लेकर वार्ड नंबर चार की गलियों, 100 फुटा रोड और मानकमऊ क्षेत्र में अपने सामने कर्मचारियों से एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रोस्टर के अनुसार वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड सात जाटव नगर, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 68 आली आहगरान, वार्ड 47 खालापार, वार्ड 55 चंद्र नगर, वार्ड 42 नुमाइश कैंप और वार्ड 49 मुबारक शाह में फागिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed