{"_id":"584eec114f1c1b416b649a5e","slug":"sp-bsp-bjp-lashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा पर बरसे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा पर बरसे भाजपाई
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि अगर प्रदेश को बुआ-भतीजे से छुटकारा दिलाना है तो 2017 के चुनाव में भाजपा को बहुमत से जीत दिलानी होगी।
सोमवार को मंडी परिसर स्थल में आयोजित भाजपा के बेहट एवं नकुड़ विधानसभा क्षेत्रों के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। इससे छुटकारा पाना है और युवाओं को रोजगार दिलाना है, बिना कमीशनखोरी के सड़के बनवानी हैं, तो 2017 में होने वाले विस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना होगा।
कैराना सांसद बाबू हुकम सिंह ने कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब-तब पिछड़ों को बराबर की भागीदारी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। नकुड़ विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जिस पार्टी की केंद्र में सरकार होती है, उसी की सरकार प्रदेश में बननी चाहिए, ताकि प्रदेश का पूर्ण रूप से विकास हो सके।
विज्ञापन
बेहट विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि भाजपा में सभी जातियों को बराबर का अधिकार मिलता है। सपा सरकार की तरह परिवार वाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता है।
सम्मेलन को चंद्रपाल सैनी, पवन सिंह राठौर, प्रीतम सिंह गुर्जर, सुरेश जिंदल, चौधरी भूपेंद्र सिंह, चेयरमैन धनीराम सैनी, मनोज चौधरी, अरुण चौधरी, मेलाराम पंवार, संजीव वालिया, विनोद तेजियान ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सोमदत्त, यशपाल प्रजापति, ओमप्रकाश रविदासी, राजकिशोर सैनी, अनुज राठी, ऋषिपाल, रवि सैनी, लव सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुनील सैनी, विजय सैनी, मुकेश राणा, मिर्जा जुलफक्कार मुईजी, हाफिज मुख्तार, उस्मान, मदनलाल शर्मा, विक्रम सिंह, कुलदीप राठौर, गौरव राणा, तेजपाल पांचाल, रोहित, आत्माराम, निर्दोष कुमार, प्रवीण कुमार, तेजपाल, देवी सिंह आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और संचालन ओमपाल पांचाल ने किया।