फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son-in-law's body found hanging at in-laws' house; murder alleged.

Saharanpur News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला दामाद का शव, हत्या का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law's body found hanging at in-laws' house; murder alleged.
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दूधला बुखारा में मंगलवार को भरत कुमार (30) का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही युवक ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी भरत कुमार की शादी करीब सात महीने पहले गांव दूधला बुखारा गांव निवासी सोनिया के साथ हुई थी। पारिवारिक सहमति से भरत शादी के बाद घर जमाई बनकर ससुराल में ही रहने लगा था। वह एक कोल्डड्रिंक की फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहा था। सोमवार रात भरत ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी और खाना खाने के बात कही थी। मंगलवार सुबह ससुराल में भरत का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लिया। मृतक की मां संतोष का आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद भरत पर ससुराल पक्ष लगातार रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मानसिक प्रताड़ना के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। भरत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक बड़े भाई की पहले ही बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि भरत की पत्नी की यह तीसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed