फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere there is relief from rain and somewhere the crop falls due to strong wind

कहीं बारिश से राहत तो कहीं तेज हवा से गिरी फसल

Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is relief from rain and somewhere the crop falls due to strong wind
सहारनपुर। रविवार को जिले में कुछ जगहों पर बारिश हुई तो ज्यादातर इलाकों में धूप निकली रही। वहीं गंगोह रोड सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में दोपहर में अचानक तेज हवा के कारण धान की फसल गिर गई। शहर में सुबह नौ बजे तक मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक गर्मी और उमस बढ़ गई। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, जेवी जैन कालेज रोड, मल्हीपुर रोड, चिलकाना रोड, अंबाला रोड सहित आसपास के हिस्सों में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, अंसारी रोड सहित कई ऐसे इलाके रहे जहां धूप खिली रही।
विज्ञापन

वहीं गंगोह रोड पर मौसम एकदम अलग ही रहा। यहां दोपहर बाद न तो धूप थी और न ही बारिश। करीब आधा घंटे तक आसमान में बादल छाने के बाद अचानक तेज हवा चली। करीब 20 मिनट तक चली तेज हवा के कारण कुछ खेतों में खड़ी धान की पकी फसल गिर गई। किसान रघबीर सिंह, नौशाद, सुलतान और हरपाल सैनी ने बताया कि ज्यादातर खेतों में धान की फसल पक चुकी है।

बारिश के दौरान दुपहिए से जाते राहगीर।

बारिश के दौरान दुपहिए से जाते राहगीर।- फोटो : SAHARANPUR

शहर में बारिश के दौरान स्कूटी से जाती युवती।

शहर में बारिश के दौरान स्कूटी से जाती युवती।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed