फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Solar ozone reactor worth Rs 20 lakhs got ruined due to negligence

Saharanpur News: अनदेखी में अस्त व्यस्त हो गए 20 लाख के सोलर ओजोन रिएक्टर

Sat, 10 Aug 2024 05:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Solar ozone reactor worth Rs 20 lakhs got ruined due to negligence
सहारनपुर। अनदेखी के कारण सोलर ओजोन रिएक्टर एक साल में ही अस्त व्यस्त हो गए हैं। यह रिएक्टर पांवधोई नदी के पानी को शुद्ध बनाने के लिए लगाए गए थे, जिन पर 20 लाख रुपये की लागत आई थी।
विज्ञापन

पांवधोई नदी को साफ करने के लिए नगर निगम बीते करीब 14 वर्ष से समय-समय पर अभियान चलाता रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने जून 2023 में पांवधोई नदी में पांच स्थानों पर सोलर ओजोन रिएक्टर लगाए थे। प्रत्येक रिएक्टर पर करीब पांच लाख रुपये की लागत आई थी, लेकिन उसके बाद निगम ने इन रिएक्टर की सुध नहीं ली कि यह किस स्थिति में हैं। इनमें से ज्यादातर रिएक्टर अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। बरसात में आई बाढ़ के कारण इनका जाल पानी में गिरा हुआ है। ऐसे में एक ओर जहां 20 लाख रुपये कचरा बन रहे हैं वहीं पानी को साफ करने की सोच भी साकार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

------
ऐसे काम करता है सोलर ओजोन रिएक्टर
सोलर ओजोन रिएक्टर के माध्यम से हवा पानी में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाती है, जबकि ओजोन पानी में रहने वाले बैक्टीरिया को मारती है, साथ ही जो केमिकल जैसे पेस्टीसाइड आदि बहकर आते हैं उनको निष्प्रभावी बनाती है। इस तरह से हवा और ओजोन दोनों मिलकर पानी को शुद्ध बनाने का काम करते हैं, लेकिन पांवधोई के पानी को शुद्ध करने के लिए ऐसे हजारों सोलर ओजोन रिएक्टर की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सोलर ओजोन रिएक्टर यदि नगर निगम ने लगवाए हैं तो उनको दिखवाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जिस मकसद के लिए वह लगाए गए हैं वह मकसद पूरा हो।

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed