फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SO will act as captain on Gokshi

गोकशी होने पर कप्तान से एसओ तक होगी कार्रवाई

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
SO will act as captain on Gokshi
उपचुनाव से ठीक पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा करने सहारनपुर पहुंचे पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने सर्किट हाउस सभागार में मौजूद एसओ से लेकर एसएसपी तक को गोकशी पर कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने साफ कहा कि गोकशी किसी भी दशा में न होने पाए। अगर कहीं कोई गोकशी की शिकायत मिली तो  संबधित एसओ, सीओ और एसएसपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य से शराब की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन


शराब की तस्करी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिली तो संबधित  अधिकारी नपेंगे। गलती किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। इससे पहले प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस में देवबंद और मुजफ्फरनगर में उपचुनाव और कानून व्यवस्था की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने कहा कि चुनाव के दौरान सघन चेकिंग बैरियर लगाकर की जाए। इससे चुनाव में रुपये, असलहे और शराब का प्रयोग नहीं हो सकेगा।

विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव के दिन प्रभावशाली व्यक्ति वोट डालने जाने वाले व्यक्तियों को प्रभावित न कर सके, ऐसा माहौल पैदा किया जाए। प्रशासन और पुलिस की सहायता के लिए पैरामिलिट्री और पीएसी तैनात है। अपराधी तत्व दोपहर बाद सक्रिय होते हैं। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए।

 हाईवे न रोके जाए, अंदर की सड़कों पर मूवमेंट जारी रहे और सघन जांच की जाएं। कंट्रोल रुम को प्रभावी बनाया जाए, ताकि कोई सूचना आने पर तुरंत कार्यवाही हो सके। वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि आपके द्वारा जितनी फोर्स मांगी गई है, उतनी फोर्स आपको दी गई है।

उन्होंने कहा कि एसडीएम, पुलिस अधिकारियों के विवेक पर है कि उनको किस स्थिति में क्या निर्णय लेना है। चुनाव प्रतिष्ठा का है। अंतिम चरण में किसी दल व प्रत्याशी की ओर से कोई गड़बड़ी नही होनी चाहिए। सोशल मीडिया व अन्य कोई खराब मैसेज न चला पाए ऐसी व्यवस्था की जाए। सभी जिलाधिकारियों को कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये।

डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि यह क्राइम जोन है और आने वाले समय में अपराध बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सभी को तैयार रहना है। धार्मिक स्थानों पर कोई घटना होने पर तुरंत सक्रियता से कार्यवाही करेें, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करें।

शांति समितियों में अच्छे व्यक्तियों को रखा जाए और समय-समय पर बैठक करते रहे। रोड पर लूटपाट की घटना नही होनी चाहिए। महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा का ऐसा माहौल पैदा करे कि वह अपने को सुरक्षित समझे।


बैठक में आईजी स्थापना वितुल कुमार, आईजी जोन सुजीत पांडेय, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीआईजी डा. अशोक कुमार राघव, डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, एसपी शामली विजय भूषण और मंडल के एएसपी, सीओ और सहारनपुर के एसओ और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed