फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   smuggler's car Upturned,a death

गोवंश लदी तस्करों की गाड़ी पलटी, एक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
smuggler's car Upturned,a death
गंगोह क्षेत्र में मौके से बरामद गोवंश तस्करों की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा से पिकअप गाड़ी में तस्करी कर गोवंश ले जा रहे तस्करों की गाड़ी खाई में पलट गई। हादसा गाड़ी के पीछे आ रही एंबुलेंस का हूटर बजने पर चालक के घबराने की वजह से हुआ। इस हादसे में एक गोतस्कर की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि, एक गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस गाड़ी को थाने ले आई है। मामले में अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है। कुछ गोतस्कर एक पिकअप गाड़ी में हरियाणा से यमुना के रास्ते गोवंश तस्करी कर ला रहे थे। जब उनकी गाड़ी नागल घाट से आगे नाई मजरा- गंगोह रोड पर पहुंची तो पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने हूटर बजाया। हूटर सुनकर गोतस्करों ने समझा कि पुलिस आ गई है।
विज्ञापन


इससे चालक ने हड़बड़ी में गाड़ी दौड़ा दी, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान उसके नीचे दबने से एक गोतस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोतस्कर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तस्करों के साथी आनन फानन में अपने साथी की लाश और घायल को दूसरे वाहन में डाल कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर गाड़ी और दो गोवंश ही मिले। पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई है। पिकअप से एक गोवंश मृत और एक बुरी तरह से घायल मिला है। पुलिस ने अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विध्यांचल तिवारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed