फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart pavement tiles sunk in the very first rain

UP: सहारनपुर में पहली ही बारिश में धंस गई स्मार्ट फुटपाथ की टाइल्स, बनाई जानी है 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड

Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

महानगर में 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड बनाई जानी हैं। अब स्मार्ट रोड के निर्माण में तेजी के निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था तेजी से कार्य करा रही है। लेकिन अब इस दबाव और जल्दबाजी का असर गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Smart pavement tiles sunk in the very first rain
कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड पर उखड़ी टेल - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में स्मार्ट रोड बनाने का कार्य बीते एक साल से अधिक समय से चल रहा है। कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई हैं। अब स्मार्ट रोड के निर्माण में तेजी के निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था तेजी से कार्य करा रही है। लेकिन अब इस दबाव और जल्दबाजी का असर गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


महानगर में 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड बनाई जानी हैं। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल और घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक की दो सड़कों पर एक जून 2021 को काम शुरू हुआ था। दोनों सड़कों की लंबाई मिलाकर करीब एक किलोमीटर है, लेकिन अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण एक साल में 50 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। बीते करीब एक माह से स्मार्ट सिटी के अधिकारी कार्यों में गति लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड पर टेल बिछाता कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड की स्मार्ट रोड पर टेल बिछाता कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

बीते दिनों हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट रोड बनाने के कार्य की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगी थी। जल्द ही काम पूरा नहीं होने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संस्था का भुगतान रोकने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। उसके बाद करीब एक माह से कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इस तेजी में गुणवत्ता गड़बड़ा रही है। रीडर्स पैराडाइज के सामने फुटपाथ पर बिछाई गई टाइल्स कहीं ऊंची और कहीं नीची है। क्योंकि यहां रोलर नहीं चलाया गया। यही वजह है कि टाइल्स बिछाने के बाद पानी गिरने या बारिश होने पर कुछ जगह से टाइल धंस गई है। करीब छह माह पहले टाइल ऊंची नीची मिलने पर ही चेयरमैन/मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका भुगतान रोकने की चेतावनी दी थी।



फुटपाथ पर पार्क हो रहे वाहन
स्मार्ट रोड के कुछ व्यापारी और बाजार में आने वाले ग्राहक फुटपाथ के ऊपर अपने दुपहिया और चौपहिया वाहन पार्क कर रहे हैं, जिसकी वजह से भी टाइल्स जगह जगह से धंस गई हैं। अभी तक फुटपाथ पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं की गई है। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा नहीं होने की वजह से ऐसा हो रहा है।

स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर टाइल्स बिछाने में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है या गुणवत्ता की कमी है तो संबंधित एजेंसी के अधिकारियों ने जवाब लिया जाएगा। क्योंकि हमने कार्य में गति के साथ साथ गुणवत्ता बनाए रखने को कहा है। गुणवत्ता के मामले में कोई रियायत नहीं मिलेगी। फुटपाथ पर वाहन पार्क करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। गजल भारद्वाज, सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर/ नगरायुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed