फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City will come out today suggest

स्मार्ट सिटी पर आज से लिए जाएंगे सुझाव

Sat, 28 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर दूसरे चरण के चुनिंदा शहरों में जगह बनाने के लिए जोर लगा रहा है। चूंकि योजना के तहत शहर के विकास में नागरिकों के सुझावों को खास महत्व दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में जनता से सुझाव पाने के लिए नगर निगम ने दो फर्मों को अधिकृत किया है, जिनके कर्मचारी आज यानी शनिवार से घर-घर जाकर लोगों से सुझाव लेंगे। मगर सुझाव इकट्ठा करने के लिए निगम के पास अब केवल 18 दिन शेष हैं, जिनमें साढ़े तीन लाख सुझाव ले पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन


 पहले चरण में देश के 98 शहरों में सहारनपुर का स्थान 92वां रहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने सहारनपुर को दूसरे चरण में अपने प्रस्ताव को संशोधित कर जमा करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला कंसलटेंट एजेंसी के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्ताव को संशोधित करने में जुटे हैं, जिसमें काफी काम किया जा चुका है। साथ ही सहारनपुर को साढ़े तीन लाख लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य भी मिला है। 

 इसके लिए नगर निगम तीन दिनी कार्यशाला आयोजित कर समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले चुका है। चूंकि पहले चरण में मिले 72 हजार सुझावें के लक्ष्य को पाने में नगर निगम ने करीब डेढ़ महीने का वक्त गवा दिया था।

ऐसे में नगर निगम इस बार कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। इस बार निगम ने लखनऊ और चंडीगढ़ की दो फर्मों को अधिकृत किया है, जिनके कर्मचारी शहर की प्रत्येक कॉलोनी और घर-घर जाकर लोगों से सुझाव  इकट्ठा करेंगे। सुझाव इकट्ठा करने का काम आज ही से शुरू होने जा रहा है। 

 इसमें नगर में रहने वाले एक आईएएस से लेकर रिक्शा चालक तक के सुझाव को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी नागरिक नगर निगम परिसर में बने स्मार्ट सिटी कार्यालय में जाकर भी अपना सुझाव दर्ज करा सकता है।


सुझाव लिखित, ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से भी दिया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि सहारनपुर को अपना प्रस्ताव 15 जून को दाखिल करना है। ऐसे में साढ़े तीन लाख सुझाव 15 जून से पहले जुटाने होंगे। 

स्मार्ट सिटी के लिए जनता से सुझाव के लिए दो फर्म अधिकृत की गई हैं। फर्मों की टीमें 28 मई से घर-घर जाकर लोगों से सुझाव इकट्ठा करेंगी। 
- पीके मित्तल, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी सहारनपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed