फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart black boards will be installed in the rooms, electric points should be made

स्मार्ट ब्लैक बोर्ड के लिए बनाए जाएं बिजली के प्वाइंट

Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Smart black boards will be installed in the rooms, electric points should be made
राजकीय महाविद्यायल का औचक निरीक्षण करते मण्डलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को महाविद्यालय का भवन निर्माण उच्च गुणवत्ता युक्त और मानक के अनुसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में प्लास्टर एवं पुट्टी का कार्य बेहतर ढंग से कराया जाए, जिससे दीवारों में सीलन न रहे। सभी कक्षों में स्मार्ट ब्लैक बोर्ड के लिए बिजली का प्वाइंट अवश्य बनाया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को तहसील रामपुर मनिहारान के ग्राम साढ़ौली हरिया में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन में लगी लोहे की खिड़कियों पर प्राइमर कराया जाए। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता के पीवीसी पाइप इस्तेमाल किए जाएं। महाविद्यालय का मुख्य द्वार आकर्षक एवं पर्याप्त लंबाई एवं चौड़ाई का होना चाहिए। भवन में सैनेटरी, लकड़ी, बिजली, पुताई आदि कार्य उच्च गुणवत्ता के होंने चाहिए। प्रोजेक्ट मैनेजर सुबोध कुमार ने बताया कि निमार्णाधीन महाविद्यालय तीन मंजिला है। इसमें 14 कक्ष बनाए जाने हैं। निचले तल पर चार कक्ष बने हैं। इस परियोजना की कुल लागत सात करोड़ 25 लाख 57 हजार रुपये है। परियोजना 15 मई 2022 तक पूरी होनी है। परियोजना की भौतिक प्रगति 54 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed