फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Small illegal manufacture seal, given to elders eased

छोटे अवैध निर्माण सील, बड़ों को दी ढील

Wed, 11 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Small illegal manufacture seal, given to elders eased
गोविंद विहार में अवैध निर्माण को सील करती एसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के सुनियोजित विकास का दावा करने वाले विकास प्राधिकरण में इन दिनों अजीब खेल चल रहा है। फील्ड में तैनात अभियंता छोटे निर्माणों को सील करने में पूरी रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन बड़े अवैध निर्माणों को वे शह दे रहे हैं। यही कारण है कि शहर के ज्यादातर अवैध निर्माणों पर कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई। अफसर सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


आवास विकास से सटे विजय कॉलोनी में साईधाम रोड पर आलम और भूरा दो मकानों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कर रहे थे। इन्हें कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन दोनों ही अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित तक नहीं हुए। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने दोनों ही अवैैध निर्माणों पर सील लगा दिया।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई गिल कॉलोनी में की गई। वहां राहुल जैन के मकान पर पहले से एसडीए की सील लगी थी। निर्माणकर्ता ने सील तोड़कर दोबारा से उसमें काम शुरू कर दिया था। प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सील लगाकर राहुल जैन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन कार्रवाई के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि शहर में हो रहे बड़े-बड़े अवैध निर्माणों पर आखिरकार प्राधिकरण कार्रवाई से क्यों बच रहा है। मल्हीपुर रोड पर सपा नेताओं की शह पर तीन मंजिला अवैध मार्केट का निर्माण किया जा रहा है।

देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कालेज के सामने कई मंजिला निर्माण अवैध तरीके से किया गया। इसके अलावा पुराने शहर में बड़ी-बड़ी मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। मगर, प्राधिकरण इन पर केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। 


अधिकारी कहिन 
शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित करने केे लिए एक टीम का गठन किया गया है। इसमें अभियंताओं की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई शुरू होगी। 
- वीपी सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed