फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six female players selected for selection cricket competition

चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छह महिला खिलाड़ीं चुनीं

Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six female players selected for selection cricket competition
वंशिका, क्रिकेटर - फोटो : SAHARANPUR
चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छह महिला खिलाड़ीं चुनीं
विज्ञापन

सहारनपुर। कानपुर में अगले सप्ताह होने वाली अंडर-19 महिला खिलाड़ियों की चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जनपद से छह महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश के तहत कानपुर में उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम चयन के लिए बीते दिनों प्रदेश भर की चुनिंदा महिला खिलाड़ियों के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदर्शन के आधार पर टीमें बनाई गई हैं, जिनमें सहारनपुर की छह खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। इनमें वर्णिका चौधरी, सुचिना सहगल, कल्पना, अंशुल चौधरी, वंशिका, संस्कृति शर्मा शामिल हैं। उमर ने बताया कि कानपुर में बनाई गई टीमों के बीच चयन मैच कराए जाएंगे। मैचों में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की एक टीम गठित की जाएगी। उम्मीद जताई कि सहारनपुर की सभी छह खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन से टीम में जगह बनाने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने खिलाड़ियों के चयन को बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि सहारनपुर के खिलाड़ी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित कर रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारी अमर गुप्ता, राजकुमार, पुण्य गर्ग, सैयद मशकूर, राजीव गोयल, अमीर कुरैशी, भावना तोमर, विनय, सचिन, प्रिंस, अर्जुन, राज शेखर, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, शोएब, रविश राठी, तनवीर आदि ने बधाई दी।

संस्कृति शर्मा, क्रिकेटर

संस्कृति शर्मा, क्रिकेटर- फोटो : SAHARANPUR

अंशुल चौधरी, क्रिकेटर

अंशुल चौधरी, क्रिकेटर- फोटो : SAHARANPUR

कल्पना चौधरी, क्रिकेटर

कल्पना चौधरी, क्रिकेटर- फोटो : SAHARANPUR

सुचिना, क्रिकेटर

सुचिना, क्रिकेटर- फोटो : SAHARANPUR

वर्णिका, क्रिकेटर

वर्णिका, क्रिकेटर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed