फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIT gathered evidence, many names came to the fore

एसआईटी ने जुटाए, कईयों के नाम आए सामने

Tue, 01 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
SIT gathered evidence, many names came to the fore
सहारनपुर। ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर बदलकर बेचने के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कई ट्रैक्टर एजेंसी के मालिकों, आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं। यह आरोपी महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और सहारनपुर के रहने वाले हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में थाना जनकपुरी में एक नामजद सहित 50 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों की एजेंसियों के मालिक ने पहले ट्रैक्टरों पर लोन लिया और फिर चेसिस नंबर बदलकर किसानों को बेच दिया। पुलिस अभी तक चेसिस नंबर बदले हुए 22 ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। इसके साथ ही एक एजेंसी मालिक मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला बड़ा होने की वजह से एसएसपी आकाश तोमर ने एसआईटी गठित की है। मंगलवार से एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में कई एजेंसी मालिकों, कर्मचारियों, आरटीओ कार्यालय और बैंक कर्मचारियों की मिली भगत सामने आई है। आरोपी महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि इस मामले में बड़ा गिरोह शामिल हैं। कई नाम सामने आए हैं, जिनको जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपियों ने किसानों के साथ फर्जीवाड़ा किया है और बैंकों से ऋण लेकर भी हड़पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed