फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sisters applied auspicious tilak on the forehead of their brothers and wished them happiness and prosperity.

Saharanpur News: भाइयों के ललाट पर मंगल तिलक कर बहनों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 24 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied auspicious tilak on the forehead of their brothers and wished them happiness and prosperity.
नानौता में भैयादूज मनाते भाई बहन
सहारनपुर। भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज महानगर में परंपरागत रूप से मनाया। बहनों ने भाइयों के ललाट पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को नकद रुपये और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


पांच दिनों के त्योहारों की शृंखला में भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। सुबह से महानगर की सड़कों पर चहर-पहल दिखाई देने लगी। महानगर के बाजारों में पूरे दिन भीड़ देखने को मिली। एक ओर जहां बहनें भाइयों के लिए मिठाई, नारियल, खरीदते हुए दिखाई दी, तो दूसरी ओर भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार खरीदे। बहनों ने सुबह भाई दूज की कथा सुनी। इसके बाद आरती उतारकर भाइयों की लंबी उम्र और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से शुरू हुआ त्योहार का उल्लास देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

- मोबाइल और स्कूटी दी गिफ्ट
इस पर्व पर भाइयों का अपनी बहनों को उपहार देने की परंपरा है। ऐसे में कई भाइयों ने अपनी बहन को नकद दिए। तो कई भाई ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी बहन को उनकी पसंद का मोबाइल या स्कूटी दिलाई। महानगर के लिंक रोड स्थित दोपहिया वाहन के शोरूम में भाई विशाल कश्यप ने अपनी बहन नेहा कश्यप को पर्व पर उपहार के रूप में उनकी पसंद की ब्लैक रंग की स्कूटी उपहार में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला कारागार में मनाया गया भाई दूज पर्व
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद भाइयों की बहनों ने भी भाई दूज पर्व मनाया। सुबह से अपने-अपने भाइयों को तिलक करने के लिए जिला कारागार पहुंची। कारागार प्रशासन ने भी पर्व पर बहनों के लिए इंतजाम किए थे। एक-एक कर बहनों को अपने भाइयों से मिलवाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक किया। बहनें भाइयों के लिए फल, मिठाई आदि लेकर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed