फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sister fainted while collecting the ashes of the notorious Lalan Singh.

Saharanpur News: कुख्यात ललन सिंह की अस्थियां एकत्रित करते बेहोश हुई बहन

Fri, 26 Jun 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sister fainted while collecting the ashes of the notorious Lalan Singh.
नुमाईश कैंप ​स्थित श्मशान घाट में भाई ललन सिंह की अ​​स्
सहारनपुर। यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर 1.25 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश ललन सिंह की अस्थियां लेने के लिए बृहस्पतिवार को लुधियाना से बहन सहारनपुर पहुंची। यहां नुमाइश कैंप स्थित श्मशान से अस्थियां एकत्रित की। इस दौरान वह रोते हुए बेहोश हो गई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि ललन सिंह यहां क्या लेने आया था उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन

22 जून की सुबह लखनऊ एसटीएफ की सरसावा-नकुड़ रोड पर 1.25 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश ललन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश ललन सिंह ढेर हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोली लगने की पुष्टि हुई थी। साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। बदमाशों की गोली अपर पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी थी। 23 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट में बदमाश का एसटीएफ और पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

ललन सिंह के माता-पिता की बजाय लुधियाना से बहन ने आकर संस्कार कराया था। बृहस्पतिवार को ललन सिंह की अस्थियां लेने के लिए भी बहन रूनी सहारनपुर पहुंची। यहां उन्होंने नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट से अस्थियों को एकत्रित किया। इस दौरान रोते हुए वह बेहोश हो गईं। अस्थियां लेने के बाद काफी देर तक श्मशान घाट में बैठी रहीं। बहन रूनी ने बताया कि भाई ललन सिंह सहारनपुर में क्या लेने आया था यह उनकी समझ से परे है। बताया कि वह अस्थियों को बिहार में ललन सिंह की पत्नी के पास भेजेंगी। वह ही प्रवाह करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed