फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Showed stamina in swimming

तैराकी में दिखाया दमखम

Sat, 26 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अनेक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में उदय प्रताप सिंह, भारतेेंदु और शिवम तथा बालिका वर्ग में विदुशी, सपना और हिमानी ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 40 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालकों के फर्स्ट ग्रुप की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में उदय प्रताप सिंह ने पहला, शिवम चौहान ने दूसरा और अर्जुन चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


50 मीटर बैक स्ट्रॉक में शिवम चौहान पहले, उदयप्रताप सिंह दूसरे और अर्जुन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में उदय प्रताप, अर्जुन चौहान और शिवम चौहान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंड ग्रुप की 50 मीटर फ्री स्टाइल में भारतेंदु नाथ गुप्ता ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और अभय प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में अभिषेक पहले, अल्तमश दूसरे और भारतेंदु नाथ गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में अभिषेक ने पहला, भारतेंदु नाथ गुप्ता ने दूसरा और अर्जुन पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के फर्स्ट ग्रुप की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में विदुशी पंवार ने पहला, अराध्या ने दूसरा और परिधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में विदुशी पंवार, परिधि और अराध्या क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में विदुशी पंवार पहले, मणि दूसरे और अराध्या तीसरे स्थान पर रही। 

सेकेंड ग्रुप की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में सपना ने पहला, शिवानी ने दूसरा और याशिका ने तीसरा स्थान पाया। 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में सपना, याशिका और शिवानी ने क्रमश:  पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में सपना पहले, श्रुति दूसरे और याशिका तीसरे स्थान पर रही। 

25 मीटर फ्री स्टाइ में हिमानी गुप्ता ने पहला, सोनल ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान पाया। बालकों के सीनियर वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में प्रशांत ने पहला, पारस ने दूसरा और हैदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में ब्रिजेश कुमार, सुनील कुमार, संदीप भट्ट, शालिनी, अंकित, निखिल, अशोक, वसीम शामिल रहे।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उप क्रीड़ा एवं तैराकी कोच अधिकारी आनंद श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अश्वनी त्यागी, फुरकान अहमद, रविकांत धीमान आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed