फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Show cause notice issued to Social Welfare Officer and Deputy Director Mandi

Saharanpur News: समाज कल्याण अधिकारी और उप निदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to Social Welfare Officer and Deputy Director Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। छात्रवृत्ति योजना को लेकर समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कृषि विपणन में लक्ष्य पूर्ण न होने से उप निदेशक मंडी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


बैठक में मंडलायुक्त ने विद्युत निगम को गर्मी एवं बरसात में आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। फसल अवशेष प्रबंधन हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो पॉवर्टी वालों को सर्वे में कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे। निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु समय से भूसा एकत्र कर भूसा बैंक की स्थापना करें। मुजफ्फरनगर सीडीओ को स्थापित सीटी स्कैन की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपदों में रैंक सुधार के लिए कार्य करने को कहा। जनपदों में राजस्व देयों की वसूली में तेजी लाई जाए। पांच साल से अधिक पुराने राजस्व वादों का एक माह में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चारागाह की भूमि पर कहीं पर भी अवैध कब्जा न हो। बैठक में तीनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed