फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shopkeeper accused of selling fungus-infected sweets, investigation launched

Saharanpur News: दुकानदार पर फंगस लगी मिठाई देने का आरोप, जांच शुरू

Sat, 25 Oct 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper accused of selling fungus-infected sweets, investigation launched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली पर्व पर मिठाई की खूब बिक्री हुई। ग्राहक ने आरोप लगाया कि कलक्ट्रेट तिराहा स्थित दुकान से फंगस लगी बर्फी दे दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
सहजी गांव निवासी प्रवीण कुमार ने 21 अक्तूबर को कलक्ट्रेट स्थित अनुपम स्वीट्स से 560 रुपये किलो बर्फी का डिब्बा लिया। इसके बाद वह घर लेकर चला गया। घर पर डिब्बा खोला तो मिठाई में फफूंद लगी थी। इसके बाद प्रवीण ने बर्फी में लगी फंगस का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह वीडियो 36 सेकेंड का है। बृहस्पतिवार को प्रवीण दुकान पर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि ग्राहक से साक्ष्य मांगे गए हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, अनुपम स्वीट्स मालिक सुरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसमें से आधी मिठाई खाई हुई है। ऐसे में कुछ नहीं कह सकते हैं। बैग और डिब्बा हमारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed