फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sheetal Bishnoi got the responsibility of BJP's Metropolitan President

Saharanpur News: शीतल बिश्नोई को मिली भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sheetal Bishnoi got the responsibility of BJP's Metropolitan President
भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई का स्वागत करते नगर विधायक राजीव गुंबर,म
सहारनपुर। दो माह के इंतजार के बाद भाजपा ने महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। संगठन में 2019 से महानगर महामंत्री रहे शीतल बिश्नोई गोयल को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पंजाबी और लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण पर दांव खेलने के बाद अब भाजपा ने शीतल बिश्नोई के माध्यम से वैश्य समाज को साधने का काम किया है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर परिवार को चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडे ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। शीतल बिश्नोई साल 1991 में भाजपा से जुड़े थे। वह वर्तमान में महानगर महामंत्री के पद पर हैं। दरअसल, संगठन का यह दांव 2027 के चुनाव को लेकर भी देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान शहर सीट से पंजाबी विधायक राजीव गुंबर पर दांव खेला गया। इसके बाद महेंद्र सैनी को जिलाध्यक्ष बनाकर सैनी समाज को साधने का काम किया था, जबकि महानगर में पुनीत त्यागी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में राघव लखनपाल शर्मा को मैदान में उतारकर ब्राह्मण पर विश्वास जताया था। पुनीत त्यागी से पहले महानगर अध्यक्ष रह चुके राकेश जैन के बाद से ही मांग उठ रही थी कि इस बार वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए। ऐसे में संगठन ने अब महानगर अध्यक्ष के माध्यम से वैश्य समाज को साधने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed