फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sharp eyes will be on Khurafation

खुुराफातियों पर रहेगी पैनी नजर

Mon, 18 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sharp eyes will be on Khurafation
कांवड़ यात्रा पर बैठक - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर, कैराना प्रकरण के बाद पश्चिमी यूपी खासकर सहारनपुर में नए हालात बने हैं। ऐसे में 20 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था बनाए  रखने के लिए पुलिस ने जो प्लान तैयार किया है। उसके बाद शांति व्यवस्था को भंग कर पाना किसी भी खुुराफाती के लिए आसान नहीं होगा। इतना ही नहीं, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सभी वर्गों के लोगों का सहयोग ले रहा है। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के लिहाज से सहारनपुर ऐसा शहर है, जहां से कई राज्यों के कांवड़िये गुजरते हैं। प्रत्येक वर्ष कई लाख कांवड़ियों का यहां से आवागमन रहता है। इस बार कांवड़ियों का संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शासन और प्रशासन किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा भी खुफिया तंत्र के इनपुट से पता चला है।

साथ ही कैराना प्रकरण के बाद से सहारनपुर शहर और संवेदनशील हो गया है। ऐसे में पुलिस के लिए जरा सी लापरवाही बवाल करा सकती है। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरते हुए है। 

कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसका विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। अधिकारियों की गाड़ियां 24 घंटे कांवड़ मार्ग पर गश्त पर रहेंगी।

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस को कांवड़ शिविरों की सुरक्षा और उनमें ठहरने वालों पर नजर रखने को भी कहा गया पुलिस शांति समिति और सिविल डिफेंस आदि के माध्यम से नागरिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

इनके अलावा अनेक संस्थाओं ने खुद भी सहयोग का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा है। कांवड़ मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं चल सकेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रूट डायवर्ट किए गए हैं।

एसपी ट्रैफिक ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले थानों और चौकियों को डायवर्जन का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 
अंबाला से देहरादून की ओर जाने वाले सभी वाहन यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजहांपुर चेक पोस्ट से चिलकाना से गंदेवड़, कलसिया और छुटमलपुर से होकर जाएंगे। 

देहरादून और हरिद्वार की ओर से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह छुटमलपुर, कलसिया, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजहांपुर व यमुना ब्रिज से जाएंगे।

देहरादून और हरिद्वार से शामली की ओर जाने वाले सभी वाहन छुटमलपुर से कलसिया तिराहा, गंदेवड़, चिलकाना, शाजहांपुर, नकुड़, गंगोह और नानौता से होकर शामली और दिल्ली जा सकेंगे। 

दिल्ली और शामली से देहरादून और हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन नानौता, गंगोह, नकुड़, चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर से निकलेंगे। 

देहरादून और हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन छुटमलपुर से भगवानपुर, पुहाना, लखनौती चौराहा, चौकी मंगलौर रोड, देवबंद और रोहाना के रास्ते होकर जाएंगे।

 मुजफ्फरनगर की ओर से जाने वाले सभी वाहन, जिन्हें देहरादून और हरिद्वार की ओर जाना है, वह रोहाना, चौकी मंगलौर रोड देवबंद, लखनौती चौराहा, पुहाना, भगवानपुर और छुटमलपुर से होकर जाएंगे। 

दिल्ली और शामली से आने वाले वाहन, जिन्हें सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार की ओर जाना है, वह हसनपुर चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, लिंक रोड, पहलवान पीर से भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात के सामने से होकर कलसिया और छुटमलपुर से होकर जाएंगे। 

देहरादून और हरिद्वार की ओर से सहारनपुर, शामली और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से कलसिया, बेहट रोड से कोतवाली देहात, चुनानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड से अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक से होकर गुजरेंगे। 

अंबाला से शामली और दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह और नानौता को होकर जाएंगे। 
शामली और दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाले सभी वाहन नानौता, गंगोह, नकुड़ और शाहजहांपुर चौकी से निकलेंगे। 

मुजफ्फरनगर से अंबाला की ओर जाने वाले सभी वाहन देवबंद से बड़गांव, संजय चौक नानौता, गंगोह, नकुड़ और चौकी शाहजहांपुर से होकर जाएंगे। 

अंबाला से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, गंगोह, संजय चौक नानौता और बड़गांव से जाएंगे। 
नागल से सहारनपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक से होकर आएंगे। 

सहारनपुर से नागल की ओर जाने वाले हल्के वाहन लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक से होकर जाएंगे। 
 विकासनगर और बेहट की ओर से आने वाले हल्के वाहन जिन्हें सहारनपुर शहर, शामली और दिल्ली की ओर जाना है,

वह थाना कोतवाली देहात के सामने से पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, रामपुर मनिहारान और नानौता से होकर जाएंगे। 

दिल्ली और शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें सहारनपुर नगर और विकास नगर जाना है, वह हसनपुर चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, थाना सदर बाजार के सामने, विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, लिंक रोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात के सामने, कलसिया और छुटमलपुर से होकर निकलेंगे। 


सहारनपुर में कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ पैदल मार्ग पर हल्के तथा भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 
कांवड़ियों के आवागमन के मार्ग पर लकड़ियों से भरे ट्रक या ट्रॉली, खनन और भूसे से भरे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

 डायवर्जन के दौरान ड्यूटी में लगा पुलिस बल यह सुनिश्चित करेगा कि भारी वाहन, जिन्हें सहारनपुर में आना है, वह हसनपुर चौक की ओर से होकर आएंगे तथा नागल की ओर से केवल छह टायरा वाहन रात में एक बजे से प्रात: पांच बजे तक ही आ सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed