फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A thief entered the Thanabhawan branch of the State Bank; unable to steal cash, he smashed a computer

Shamli: थानाभवन की स्टेट बैंक शाखा में घुसा चोर, नकदी नहीं चुरा सका तो कंप्यूटर तोड़कर हो गया फरार

Sun, 28 Jun 2026 02:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 28 Jun 2026 02:23 PM IST
सार

नगर में बजाज शुगर मिल के परिसर में स्थित स्टेट बैंक में बीती रात चोर घुस आया। उसने काफी कोशिश की, लेकिन स्ट्रांग रूम या कैश की अलमारी तक नहीं पहुंच सका। इस कारण वह चोरी नहीं कर सका। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: A thief entered the Thanabhawan branch of the State Bank; unable to steal cash, he smashed a computer
दीवार में कुंबल कर घुसा चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाभवन नगर में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित बजाज शुगर मिल के परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। बदमाश बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गया, लेकिन नकदी या अन्य कीमती सामान तक नहीं पहुंच सका। चोरी में असफल रहने पर बदमाश ने बैंक के कंप्यूटर, मॉनिटर व अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की और मौके से भाग गया। 
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब बैंक का सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह शाखा पहुंचा। अंदर का सामान बिखरा और क्षतिग्रस्त देखकर उसने तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद शाखा प्रबंधक और बैंक के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। बैंक की सुरक्षा टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फोरेंसिकटीम व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। शाखा प्रबंधक निश्चय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सूचना बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सीओ थानाभवन श्याम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी देखें...
हादसे में चार की मौत: कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर, एक्सप्रेस वे पर उल्टी चली कार, पीछे से टकराई स्कॉर्पियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed