{"_id":"639b6101ad77cd30b219d061","slug":"seven-injured-including-woman-in-two-road-accidents-saharanpur-news-mrt6178930109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित सात घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और छात्रा सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे गागलहेड़ी निवासी मुर्सलीन पुत्र हमीद टेंपो द्वारा नागल जा रहा था। जैसे ही वह गांव खजूर वाला अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पहुंचा तो अचानक असंतुलित होकर उसका टेंपो पलट गया। दुर्घटना में मुर्सलीन, काजल पुत्री धर्मवीर, मोहनलाल पुत्र पितांबर निवासी खजूरवाला, आलम पुत्र इकराम निवासी बोहडूपुर घायल हो गए। इनमें मुर्सलीन व काजल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरे हादसे में दोपहर करीब 12 बजे मंगलौर निवासी रहमान पुत्र शकील अपने साथी सुनील पुत्र जनेश्वर के साथ बाइक द्वारा सिड़की की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बोहडूपुर पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे पैदल जा रही बोहडूपुर निवासी अफसाना पत्नी नासिर से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। अफसाना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि किसी भी हादसे की तहरीर थाने में नहीं आई है।