{"_id":"5e54184c8ebc3ef38c6ca06d","slug":"sdm-reaches-poklen-machine-to-investigate-saharanpur-news-mrt470668998","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की जांच को पहुंचे एसडीएम को मिली पोकलेन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की जांच को पहुंचे एसडीएम को मिली पोकलेन मशीन
विज्ञापन
सरसावा में अवैध खनन की शिकायत की मौके पर जांच करते एसडीएम
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। विकासखंड क्षेत्र के यमुना किनारे स्थित गांव ढिक्का कलां में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम ने जांच की। जांच में मौके पर अवैध रूप से खड़ी पोकलेन मशीन भी मिली। इस पर एसडीएम ने बिना अनुमति के मशीन को नहीं चलाने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि मशीन के प्रयोग के विषय में खनन विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
सोमवार को एसडीएम नकुड़ पीएस राणा यमुना किनारे स्थित घाट पर पहुंचे। जहां एक कंपनी द्वारा रेत का खनन किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व गांव कुतुबपुर ढिक्का आदि के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि खनन करने वाली कंपनी नियमों को ताक पर रखकर यमुना से रेत निकाल रही है। कंपनी द्वारा भारी आधुनिक मशीनों से रेत का खनन किया जा रहा है, जिससे खनन क्षेत्र के किनारे के खेतों को भारी नुकसान हो रहा है। खनन से खेत की मिट्टी का कटाव होकर उनके यमुना नदी में समाने का खतरा उत्पन्न हो गया है, साथ ही यमुना की धारा की दिशा बदलने के कारण बाढ़ का भी खतरा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब एसडीएम मौके पर पहुंचे तो उन्हें शिकायत सही मिली। मौके पर एक पोकलेन मशीन खड़ी थी जिससे रेत का खनन किया जाता है।
इस संबंध में एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने कहा कि वे पोकलेन मशीन के विषय में खनन विभाग से पत्राचार करेंगे। एसडीएम ने मौके पर मौजूद सरसावा थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में बिना अनुमति के पोकलेन मशीन का प्रयोग ना हो पाए। मौके पर ही खड़े भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष अमरीश राणा ने कहा कि खनन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर खनन कर रही है। नियमों के अनुसार गांव के रास्तों का प्रयोग नहीं होना चाहिए, लेकिन कंपनी अपने रास्ते ना बनाकर गांव के रास्तों का ही प्रयोग कर रही है जिससे वे लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना है। एसडीएम ने कहा कि खनन नियम अनुसार ही होगा।