फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM distributed blankets to destitute people by organizing camps

एसडीएम ने शिविर लगाकर बांटे गरीबों को कंबल

Thu, 17 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
SDM distributed blankets to destitute people by organizing camps
पुवांरका में कंबल वितरित करते एसडीएम सदर व भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने 150 लोगों को कंबल बांटे। इनमें 100 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पुंवारका में लगाए गए शिविर में गांव पुंवारका, संदलहेड़ी, हीराहेड़ी, लखनौती कलां, शकलापुरी आदि गांवों के लोगों को कंबल दिए। इनमें कई दिव्यांग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते तहसील सदर के सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराकर कंबल वितरण शुरू करा दिया है। तहसील क्षेत्र में करीब तीन हजार लोगों को कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें गैर सरकारी संस्थाओं का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मंडल अध्यक्ष ठाठ सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, लेखपाल मुकेश कुमार, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

10 स्थानों पर की गई अलाव की व्यवस्था
सहारनपुर। एसडीएम सदर ने बताया कि तहसील स्तर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 जगहों पर प्रतिदिन अलाव भी जलवाए जा रहे हैं। इनमें अनुपम स्वीटस चौराहा, मानकमऊ बस अड्डा, आईटीआई के सामने दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी, एसबीडी बाजोरिया अस्पताल चौराहा, नौगजा पीर, गागलहेड़ी, कैलाशपुर, टपरी रेलवे स्टेशन आदि शामिल हैं। तहसील कर्मचारी इन स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों को प्रतिदिन निरीक्षण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed