फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scientists gave tips for exportable Basmati production

वैज्ञानिकों ने दिए निर्यात योग्य बासमती उत्पादन के टिप्स

Mon, 23 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scientists gave tips for exportable Basmati production
ग्राम भलस्वा में आयोजित कृषि विभाग की गोष्ठी में विचार रखते वक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को निर्यात योग्य बासमती धान के उत्पादन के टिप्स दिए। उन्होंने बासमती धान में रोगों एवं कीट का जैविक नियंत्रण की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान मेरठ के सहयोग से नकुड के गांव सरूरपुर तगा और बलियाखेड़ी के गांव हसनपुर भलस्वा में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व प्रसार निदेशक एवं कीट विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसके सचान ने किसानों को रोगों एवं कीटों के जैविक नियंत्रण के टिप्स दिए। उन्होंने कीटों के नियंत्रण के लिए ट्राइको कार्ड का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ग्रीष्मकालीन में गहरी जुताई करने और प्रकाश प्रपंच आदि विधियों के बारे में विस्तार से बताया। बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रीतेश शर्मा ने गुणवत्ता युक्त बासमती धान के उत्पादन के लिए नत्रजन का कम प्रयोग करने, रोग रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोटाश का प्रयोग करने, दाने की लंबाई बढ़ाने के लिए सुहागा का इस्तेमाल करने और उचित दूरी पर पौध रोपण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बासमती धान के बीज का ट्राइकोडर्मा से उपचार करने, नीम तेल का प्रयोग करने के लाभ बताए। उन्होंने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के बारे विस्तार से बताया। उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने कृषि विज्ञान की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रजनीश, अरुण, रोहित, सुरेश राणा, भारत भूषण, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed