फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: youth murder, dead body thrown into a house under construction

Saharanpur: युवक की हत्या कर शव निर्माणाधीन मकान में फेंका, शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 03 Aug 2023 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में निर्माणाधीन मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: youth murder, dead body thrown into a house under construction
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार को युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की मजीद कॉलोनी में युवक की हत्या के बाद शव निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया, जिससे सनसनी फैल गई। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही ईंटों से वार कर युवक की जान ली गई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला आली की चुंगी निवासी साहिल (20) पुत्र नसीर अहमद हौजरी के कारखाने में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह कारखाने पर गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। उसके पिता नसीर अहमद ने बताया कि उन्होंने रात आठ बजे पुत्र को फोन किया तो उसने कहा कि थोड़ी देर में घर आ जाएगा, लेकिन वह घर नहीं लौटा और उसका फोन मिलना भी बंद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ट्रेन की चपेट में आकर रेलवेकर्मी की मौत, छात्रा से बर्बरता के दो और आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक परिजन युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं पाया। रात करीब डेढ़ बजे साहिल ने दोबारा अपने पिता को फोन करके बताया कि उसे कुछ लोग उससे मार रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया और फिर मोबाइल फोन बंद आने लगा। परिजनों ने रात भर साहिल की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

गुरुवार की दोपहर कुछ लोगों ने साहिल का शव मजीद कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा देखा। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ईंटों से उसका चेहरा और छाती को ढक रखा था। आशंका जताई जा रही है ईंटों से वार कर साहिल की हत्या की गई है।

पता लगते ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजन भी वहां आ गए। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नसीर अहमद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुत्र की हत्या की तहरीर दी।

नसीर ने बताया कि कौन लोग रात में उसके पुत्र मार रहे थे, उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने फोन की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति का सही पता लग पाएगा। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed