फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: छात्रा से बर्बरता के दो और आरोपी पकड़े, शामली में धारदार हथियार से हत्या, फैली सनसनी

Thu, 03 Aug 2023 07:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Aug 2023 07:48 PM IST
खास बातें

गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड स्थित रेलवे फाटक के पास प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस इंजन फेल होने के कारण तीन घंटे से ज्यादा रुकी रही।

विज्ञापन
Meerut News Live:  Nauchandi Engine failure stoppes for three and half hours, mission Indradhanush 5.0
रेलवे कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:46 PM, 03-Aug-2023
औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों के लिए पीएनजी के मूल्यों में कटौती

गेल गैस लिमिटेड ने औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों के लिए पीएनजी की कीमतों में कटौती की है। मेरठ के लिए सिटी गैस वितरण कंपनी गेल गैस लिमिटेड ने अपनी औद्योगिक और वाणिज्यिक पीएनजी कीमतों में 12.75 रुपये एमएमबीटीयू की कमी की है। गेल गैस कंपनी के सीजीएम विनय कुमार ने बताया कि पहले औद्योगिक पीएनजी की कीमतें 1836.437 रुपये प्रति एमएमबीटीयू थीं और कटौती के बाद कीमतें 1823.68 रुपये प्रति एमएमबीटीयू होंगी। स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर भारत के परिवर्तन का समर्थन करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप, गेल गैस कम अंतरराष्ट्रीय एलएनजी कीमतों का लाभ अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पहुंचा रही है।
07:10 PM, 03-Aug-2023
छपार के नोमान की हत्या में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

मुजफ्फरनगर के छपार में 12 साल पहले घर से बुलाकर युवक नोमान की हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-छह के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया। 
विज्ञापन
06:19 PM, 03-Aug-2023
सहारनपुर में यमुना नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। बताया गया कि नहाने गए दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर लोगों की भारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र की है।
06:06 PM, 03-Aug-2023
शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में कल्लू पुत्र सतपाल (45) की धारदार से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक और सीओ कैराना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
05:10 PM, 03-Aug-2023

जमीन दिलाने के नाम पर चिकित्सक से 30.76 लाख रुपये हड़पे

नंदग्राम क्षेत्र निवासी चिकित्सक ओमपाल सिंह सिरोही को जमीन दिलवाने के नाम पर कुछ लोगो ने 30.76 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए। परेशान होकर डॉ. ओमपाल सिंह ने नंदग्राम थाने में गंधर्व चौधरी, कमल अग्रवाल और संगीता त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

डॉ. ओमपाल सिंह सिरोही का कहना है कि वह बागपत रोड मेरठ में अपना अस्पताल चलाते हैं। मई 2022 में उनकी मुलाकात गंधर्व चौधरी से हुई। गंधर्व ने मोदीनगर के कलछीना में नौ करोड़ रुपये में जमीन दिलाने की बात कही। आरोप है कि उसने जमीन को एक साल में बिना बैनामा कराए ही 10 करोड़ में बिकवाने का झांसा दिया।

उसने कमल अग्रवाल से मुलाकात कराई। कमल ने जमीन को अपने रिश्तेदार की बताया। विश्वास करके उन्होंने 30.76 लाख रुपये उन्हें दे दिए। एक साल तक जब जमीन का सौदा नहीं हुआ तो वह टालमटोल करने लगे। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा ही है।  
05:09 PM, 03-Aug-2023

हत्या करने पर जेठ और जिठानी को उम्रकैद

न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या 4 उदयवीर सिंह ने मकान पर कब्जे को लेकर भाभी की हत्या करने के मामले में जेठ व जिठानी को उम्रकैद की सजा सुनाई और 17-17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। घटना थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में 11 साल पहले घटी थी।

मृतका दयावती के दामाद कर्म सिंह ने 21 मार्च, 2012 को थाना परीक्षितगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कराया कि उसके ससुर केशव के मकान पर कब्जा करने की नीयत से ससुर के भाई गांव बली थाना परीक्षितगढ़ निवासी उग्रसैन व उसकी पत्नी राजवती 21 मार्च 2012 को केशव के घर पहुंचे और ससुर केशव व सास दयावती पर कातिलाना हमला किया।

इलाज के दौरान सास दयावती की मृत्यु हो गई। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी वैभव कुमार ने नौ गवाह पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हत्यारोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 03-Aug-2023
मेरठ के किठौर में छात्रा से बर्बरता के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
10:43 AM, 03-Aug-2023

पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी

योगेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
मेरठ के पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के जरिये उन्हें कारण बताओ नोटिस भिजवाया गया है। अब इसका जवाब योगेश वर्मा को बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी के यहां दाखिल करना है। 

जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने करीब दो माह पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी और जिलाधिकारी के यहां रिपोर्ट भेजी थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में जब प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास जारी किया गया था, तब योगेश वर्मा पर 31 मुकदमे दर्शाए गए थे। 

इससे पहले योगेश वर्मा की दौराला थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी, हालांकि कुछ बाद में उसे बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे खोला गया। योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर हस्तिनापुर से 2002 में चुनाव लड़े थे। 2007 में बसपा ने फिर उसी सीट से उन्हें उतारा और वह चुनाव जीत गए। 2017 में उनकी पत्नी बसपा के टिकट पर महापौर का चुनाव जीती थीं। बाद में योगेश ने सपा का दामन थाम लिया। योगेश को 2022 में सपा ने हस्तिनापुर से टिकट दिया, मगर वह हार गए। 
10:39 AM, 03-Aug-2023
दौराला थानाक्षेत्र के सकौती रेलवे लाइन पर बने कंट्रोल रूम पर तैनात सुरक्षा कर्मी सकौती निवासी अशोक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कर्मी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सकौती निवासी अशोक पुत्र रामकिशन सकौती रेलवे लाइन पर बने कंट्रोल रूम में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। बुधवार देर रात अशोक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह दूसरा सुरक्षा कर्मी मदारीपुर निवासी कपिल कुमार डयूटी पर पहुंचा तो अशोक का शव पड़ा देखा।

अशोक का शव देख कपिल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
09:48 AM, 03-Aug-2023

मवाना में निजी दुकानदार का खाद लाइसेंस निलंबित

खाद वितरण में लापरवाही की सूचना पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह ने मवाना तहसील क्षेत्र में सहकारी समिति और निजी खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। अनियमितता पाए जाने पर मसूरी सहकारी समिति के प्रभारी को नोटिस दिया और मवाना में निजी खाद बिक्री केंद्र संचालक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। 

जिला कृषि अधिकारी बुधवार को टीम को साथ बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मसूरी पहुंचे। यहां उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रभारी को नोटिस जारी किया। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

जिला कृषि अधिकारी ने मवाना में निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां भी निरीक्षण किया और मनोज खाद भंडार, जैना ट्रेडर्स, जैन खाद भंडार, मनोज ट्रेडर्स को अभिलेख पूर्ण न करने पर चेतावनी दी। इसके अलावा उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर राजेंद्र खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed