फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: youth changed the name and implicated girl in Premjal, victim has demanded action from DGP

UP: नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, DGP को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग, युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 11:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 11:51 PM IST
सार

Saharanpur News : युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। अब युवती ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए DGP को पत्र भेजा और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Saharanpur: youth changed the name and implicated girl in Premjal, victim has demanded action from DGP
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को दूसरे वर्ग के युवक ने नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती को जब युवक के मुस्लिम होने का पता चला तो उसने से युवक दूरी बना ली और युवक से प्रेम संबंध खत्म कर दिए। आरोपी अब युवती को बात न मानने पर हत्या करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीजीपी को पत्र भेजकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली युवती के मुताबिक, वर्ष 2020 में वह कोतवाली सदर बाजार चौक के पास एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। शिक्षण संस्थान में उसे एक युवक मिला, जिसने उससे दोस्ती करने के लिए कहा। युवक ने खुद को हिंदू समाज से होना बताया, लेकिन उसने दोस्ती करने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद युवती की नौकरी पंजाब के जनपद लुधियाना में एक कंपनी में लग गई। कुछ दिनों बाद युवक भी लुधियाना में उसकी कंपनी में नौकरी करने के लिए पहुंच गया। एक शहर के होने की वजह से युवती ने युवक से दोस्ती कर ली और दोनों एक साथ घूमने लगे। युवक ने युवती के साथ फोटो भी खिंचवाए।

कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक दूसरे वर्ग से है, जो सहारनपुर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। युवती का कहना है कि छानबीन करने उसे पता चला कि युवक इसी तरह लड़कियों को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाता है। बाद में उनका धर्म परिवर्तन भी कराता है। यह सब बातें पता लगने पर उसने युवक से प्रेम संबंध खत्म कर दिए। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

इतना ही नहीं, आरोपी फिर अपने दोस्तों से उसके शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी युवक अब युवती को उसकी बात न मानने पर हत्या करने की धमकी दे रहा है। युवक पीड़िता के परिजनों से युवती को उसके साथ भेजने का दबाव बना रहा है। इससे युवती और उसके परिवार के लोग परेशान है। पीड़िता ने डीजीपी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़िता उनके पास आए और मामले की जानकारी दे। आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed