फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Wrestler dominating wrestling

सहारनपुर के पहलवानों का कुश्ती में दबदबा

Thu, 12 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Wrestler dominating wrestling
जनपदीय पुलिस क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई मेरठ जोन की 20वीं अंतर जनपदीय जूडो, जिम्नास्टिक, वुशु एवं कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन अनेक खेल मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन


पहले दिन के कुश्ती मुकाबलों में सहारनपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का समापन 13 मई को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी आरपीएस यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मेरठ परिक्षेत्र की छह तथा सहारनपुर परिक्षेत्र की तीन टीमों प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जिलों से कुल 135 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग के कुश्ती मुकाबले कराए गए। 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान सहारनपुर के बिट्टू पहले तथा हापुड़ के पंकज दूसरे स्थान पर रहे।

66 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद के धीरज ने पहला तथा बागपत के मनजीत ने दूसरा स्थान पाया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में बुलंदशहर के प्रदीप पहले तथा शामली के विपिन दूसरे स्थान पर रहे।

96 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के संजीव ने पहला तथा मुजफ्फरनगर के विनीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद की राली पहले तथा बागपत की पूजा दूसरे स्थान पर रही।


51 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की रचना ने पहला तथा  निर्णायकों में प्रदीप गुप्ता, प्रवीन कुमार, डॉ. एस तनवीर अहमद शामिल रहे। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह, एएसपी सुनीति, सीओ द्वितीय अमित नागर, एएसपी डॉ. सतीश कुमार, ताहिर हुसैन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed