Saharanpur: बकाया भुगतान को लेकर गन्ना चैन में कूदे दो किसान, एक घंटा मिल रही बंद
सहारनपुर जनपद में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सोमवार देर रात दो किसान दया शुगर मिल की गन्ना चैन में कूद गए। कई घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझाबुझाकर बाहर निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सोमवार देर रात दो किसान दया शुगर मिल की गन्ना चैन में कूद पड़े। एक घंटा तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी तरह मिल प्रबंधन ने किसानों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके चलते एक घंटा तक चीनी मिल बंद पड़ी रही।
सोमवार रात 11 बजे भलस्वा गांव निवासी किसान अरुण राणा, अनिरुद्ध उर्फ काका दया शुगर मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग करते हुए मिल की गन्ना चैन में कूद गए। चलती चैन ने दोनों युवकों के कूदने के कारण फैक्टरी को आनन फानन मे बंद करना पड़ा।
मौके पर पहुंचे मिल प्रबंधन ने दोनों युवकों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया तब जाकर वे गन्ना चैन से बाहर निकले। किसानों ने बताया कि मिल प्रबंधन बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।
वहीं मिल के जीएम धनराज सिंह ने बताया की मिल ने 17 नवंबर तक के बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है जो शेष रह गया है उसका भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं किसानो के गन्ना चैन में कूदने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।