{"_id":"65683e4432d92fbfb207748d","slug":"saharanpur-trainee-inspectors-wife-found-hanging-police-broke-the-door-of-the-room-and-took-out-dead-body-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: फंदे पर लटकी मिली प्रशिक्षु दरोगा की पत्नी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: फंदे पर लटकी मिली प्रशिक्षु दरोगा की पत्नी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला शव
Thu, 30 Nov 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि विवाहिता का पति सीतापुर में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पुलिस प्रशिक्षण अकादमी सीतापुर में उप निरीक्षक का प्रशिक्षण ले रहे सहारनपुर जनपद के गांव कपासा निवासी विपिन की पत्नी नेहा (24) अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन
नागल थाने की प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि नेहा ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ वह मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई। नेहा पंखे पर साड़ी से बने फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। नेहा का मायका बड़गांव थाना क्षेत्र के सिसौना का है। उसकी शादी पिछले साल 9 दिसंबर को विपिन के साथ हुई थी। कुसुम भाटी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन