फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur towards victory over malaria, patient not found for four years

Saharanpur News: मलेरिया पर जीत की ओर सहारनपुर, चार साल से नहीं मिला मरीज

Fri, 21 Nov 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur towards victory over malaria, patient not found for four years
सहारनपुर को मलेरिया मुक्त घो​षित करने के लिए अ​भिलेखों  - फोटो : धर्मपथ के डिवाइडर को सजाने में जुटे कर्मी।
सहारनपुर। जिला मलेरिया पर जीत की ओर है। प्रदेश का पहला मलेरिया मुक्त जनपद घोषित करने की तैयारी तेज हो गई है। चार साल से एक भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय टीम ने जनपद का दौरा कर सत्यापन और अभिलेख तैयार किए।
विज्ञापन

टीम में सीनियर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अचेंता श्रीवास्तव, सीनियर तकनीकी अधिकारी डॉ. अमृत शुक्ला, क्षेत्रीय को-ऑर्डिनेटर डॉ. अफिरा ने सबसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां लैब में उपलब्ध सुविधाओं, जांच अभिलेखों और मलेरिया संबंधी रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया। टीम ने रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव और मलेरिया जांच की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने सीएचसी नागल का निरीक्षण कर लैब व्यवस्था और अभिलेख प्रबंधन की प्रशंसा की।
विज्ञापन

टीबी सेनोटोरियम में टीम ने मलेरिया जांच को और अधिक सटीक, त्वरित और गुणवत्ता युक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसमें चिकित्सा अधिकारी व लैब टेक्नीशियन शामिल रहे। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों व लैब टेक्नीशियनों को मलेरिया जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि पिछले चार वर्षों में जनपद में एक भी मलेरिया केस नहीं मिला है। इस आधार पर एक विस्तृत फाइल राज्य सरकार को भेजी गई है। राज्य एवं केंद्र की टीमें पुनः निरीक्षण करेंगी। इसके बाद जनपद को मलेरिया मुक्त का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- विगत वर्षों में की गई मलेरिया जांचें



वर्ष
जांच मरीज पॉजिटिव

2021
2,48,778
09
2022
2,59,141
00
2023
2,98,611
00

2024
3,40,777
00

2025 (अक्तूबर तक) 3,20,324
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed