Saharanpur: डिग्री कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, लगे थे गंभीर आरोप
बीए अंतिम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के आरोप शिक्षक अजय बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विस्तार
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हिंदी के शिक्षक अजय कुमार बिंद लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। शिक्षक कॉलेज और कॉलेज के बाहर भी उसका पीछा करता था। उसके गांव तक गाड़ी लेकर आता था और उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर भी छेड़छाड़ करता था।
इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसमें छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने फेल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवारों आरोपी शिक्षक नानौता निवासी अजय बिंद को गिरफ्तार कर लिया, जो मूलरूप से जौनपुर निवासी है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी शिकायत
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामला संज्ञान में आने पर मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन सदस्य टीम गठित की है। समिति ने मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर करीब 50 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों से गोपनीय तरीके से बात कर उनके बयान दर्ज किए।