फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's daughter won the gold in Bangkok

सहारनपुर की बेटी ने बैंकॉक में जीता सोना

Tue, 25 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's daughter won the gold in Bangkok
गोल्ड मेडल विजेता प्रियंका चौहान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के पंजाबी बाग निवासी सविता चौहान की बेटी प्रियंका चौहान गुर्जर ने बैंकॉक में आयोजित छठीं तीरक अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया है। प्रियंका की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 21 अक्तूबर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका ने अपने भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में कुल 19 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भारत की सात सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें प्रियंका अकेली महिला खिलाड़ी है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक जीते हैं, जिनमें छह स्वर्ण तथा एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। 
विज्ञापन


प्रियंका की सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है। साथ ही खेल प्रेमियों ने भी उसे बधाई दी है। प्रियंका वर्तमान में डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संविदा कोच के तौर पर कार्यरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैंकॉक के लिए सरिता का चयन 
सहारनपुर। कूडो नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से थाईलैंड के बैंकॉक शहर में कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चिलकाना रोड स्थित सैंट मैरीज स्कूल की कोच सरिता देवी का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


प्रतियोगिता का आयोजन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार कर रहे हैं। सरिता को सुषमा बजाज, मधुर बजाज, मोहक बजाज, अनु बजाज, कीर्ति बजाज, मुस्तकीम अंसारी ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed