{"_id":"6389c8a4f47da014706b6f2f","slug":"saharanpur-police-sent-a-man-to-hospital-thinking-he-was-dead-but-he-was-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने व्यक्ति को मरा समझ अस्पताल भेजा, हॉस्पिटल में उसे जीवित देख हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने व्यक्ति को मरा समझ अस्पताल भेजा, हॉस्पिटल में उसे जीवित देख हर कोई हैरान
Fri, 02 Dec 2022 04:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:42 PM IST
सार
Saharanpur News : पुलिस ने एक व्यक्ति को मरा समझ कर अस्पताल भेज दिया। लेकिन, अस्पताल में उसे जीवित खड़ा देख हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
थाना चिलकाना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में दुर्घटना में अचेत पड़े व्यक्ति को मरा हुआ समझ कर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन व्यक्ति अस्पताल में अचानक खड़ा हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार रॉय ने बताया कि सरसावा चिलकाना रोड पर ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की जांच पड़ताल की। वहीं शरीर में कोई हरकत न होने के कारण पुलिस ने उसे मरा समझकर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचकर व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया। वहीं व्यक्ति को ठीकठाक देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बिजेंद्र कुमार कुंडी सरसावा का रहने वाला है। वह चिलकाना क्षेत्र में बाइक से आया था। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द