फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police Reshuffle: 9 COs, 37 Sub-Inspectors Shifted, 100 Policemen Transferred

सहारनपुर में बड़ा फेरबदल: नौ सीओ और 37 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले, 100 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर

Tue, 09 Sep 2025 12:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

सहारनपुर में एसएसपी आशीष तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नौ सीओ समेत 37 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं और 100 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

 

विज्ञापन
Saharanpur Police Reshuffle: 9 COs, 37 Sub-Inspectors Shifted, 100 Policemen Transferred
- फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

सहारनपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने नौ सर्किल ऑफिसर (सीओ) समेत 37 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। इसके अलावा 100 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन

नए आदेशों के तहत मुनीश चंद्र को बेहट से सीओ प्रथम, एएसपी मनोज कुमार यादव को सीओ प्रथम, प्रिया यादव को सीओ सदर और अशोक सिसोदिया को सीओ नकुड़ बनाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बाइक और कारों के लिए खुला मेरठ-पौड़ी हाईवे, गंगा बैराज तटबंध से रिसाव पर अफसर भी घबराए
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अभितेष सिंह को सीओ देवबंद, रविकांत पराशर को देवबंद से सीओ गंगोह, एसएन वैभव पांडेय को नकुड़ से बेहट सीओ, शैलेंद्र प्रताप गौतम को सीओ अपराध और शशि प्रकाश शर्मा को गंगोह से सीओ यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस लाइन से 12 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि 25 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। इसके साथ ही 100 पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed