{"_id":"6388b3f79000196b7713923c","slug":"saharanpur-police-have-attached-to-car-of-a-gangstar-and-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : गैंगस्टर की कार जब्त, गोकशी करने के उपकरण बरामद, 25 हजार का इनामी भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : गैंगस्टर की कार जब्त, गोकशी करने के उपकरण बरामद, 25 हजार का इनामी भी दबोचा
Thu, 01 Dec 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:32 PM IST
सार
Saharanpur News : पुलिस ने गैंगस्टर की कार को जब्त किया है। साथ ही गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। उधर, 25 हजार का इनामी भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने गोकशी और गैंगस्टर आरोपी की 3.32 लाख की कार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में गोकशी के मामले दर्ज हैं, जिसे दस माह पूर्व गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मदीना कॉलोनी निवासी गुलफिरोज पुत्र को एक फरवरी को मांस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित करता है। इसी धन से आरोपी ने कार खरीदी है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को आरोपी की 3.20 लाख कीमत की कार जब्त की गई है।
विज्ञापन
गोकशी का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
थाना कुतुबशेर पुलिस ने गोकशी के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी को उतारा था मौत के घाट, अब राज खुला तो अफसर हैरान
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोकशी के वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी बबलू निवासी मोहल्ला ढोलीखाल को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली, चंडीगढ़ वालों को भा रहे सहारनपुर के ड्रैगन फ्रूट, किसान हो रहे मालामाल