Honey-trap gang: खुद को अफसर बताने वाले तीन आरोपी दबोचे, युवती ऐसे फंसाती थी जाल में
हनी ट्रैप गिरोह के तीन सदस्य को दबोचा गया है। ये आरोपी खुद को अफसर और पत्रकार बताते थे। जानिए युवती कैसे अपने जाल में लोगों को फंसाती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि युवती फरार हो गई। आरोपी खुद को एसओजी, क्राइम ब्रांच के अधिकारी और पत्रकार बताते थे।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि झांसे में लेकर लोगों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके सदस्यों ने युवती के जरिए एक युवक को फंसाकर लाखों रुपये ठगे। 20 लाख की मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। पकड़े गए आरोपी युवती के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों को फंसाते हैं।
पहले युवती दोस्ती करती है। इसके बाद पीड़ित को होटल, फार्म हाउस, रेस्टोरेंट या फिर सुनसान जगह पर बुलाया जाता था। तब, आरोपी मौके पर एसओजी व क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर पहुंचते हैं। युवती के साथ पीड़ित की फोटो खींचकर ब्लैकमेल करके एक से डेढ़ लाख रुपये तक वसूलते हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर
पकड़े गए आरोपी, जुर्म किया स्वीकार
एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड से शमशाद पुत्र हनीफ निवासी कलसिया रोड, मुकीम पुत्र नसीम निवासी शिवधाम कॉलोनी, इस्तकार पुत्र मोहम्मद हनीफ मोहल्ला रायवाला को गिरफ्तार किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे ठग गिरोह चला रहे हैं। कई लोगों से उन्होंने लाखों रुपये ठगे हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवती फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार
पुलिस की रडार पर है दूसरा गिरोह
एक गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। इस गिरोह के अतिरिक्त एक दूसरा गिरोह भी सक्रिय है। जिसकी सरगना एक युवती है, ये लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करते हैं।
एसपी सिटी का कहना है कि इस गिरोह को भी चिह्नित कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा।