फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police has revealed murder of Anisha and arrested of accused lover

जिसे दिया दिल, वही बना कातिल: थप्पड़ के बदले प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, हत्याकांड का ऐसा खुलासा, हर कोई हैरान

Thu, 19 Oct 2023 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : मोहब्बत के बदले उसे दर्दनाक मौत मिलेगी, ऐसा महिला ने कभी सोचा भी नहीं होगा। पुलिस ने अनिशा की हत्या का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। खुलासा होने पर पता चला कि प्रेमी ने एक थप्पड़ के बदले प्रेमिका को मौत को घाट उतारा था।

विज्ञापन
Saharanpur Police has revealed murder of Anisha and arrested of accused lover
अनिशा की हत्या का मामला। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गांव सढ़ौली हरिया से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। किसी बात से नाराज होकर महिला ने प्रेमी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमी ने गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी थी। जिसका शव मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ौली हरिया निवासी लियाकत ने दर्ज कराए मामले में बताया था कि उसकी पत्नी अनिशा (40) 30 सितंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 11 अक्तूबर को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र से महिला का शव मिल गया था। लियाकत ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त अनिशा के रूप में की थी। लियाकत ने मुजफ्फरनगर के गांव जड़ौदा निवासी रय्यान पर पत्नी की हत्या करने का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय रामकरण ने बताया कि रय्यान को बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके अनिशा से प्रेम संबंध थे। 30 सितंबर को वह अनिशा को अपने साथ ले गया था। गांव जड़ौदा के जंगल में वह अनिशा से बातचीत कर रहा था, तब अनिशा किसी बात को लेकर नाराज हो गई। अनिशा ने रय्यान के थप्पड़ मार दिया था, जिससे गुस्साए रय्यान ने गला घोंटकर अनिशा की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने जब शव बरामद किया था, तब से रय्यान फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed